मोहसिने इंसानियत के जन्म दिन पर
राष्ट्रवादी महिला काँग्रेस पार्टी भिवंडी शहर की तरफ से यतीम,गरीब, बेसहारा लोगों के लिए मुफ्त मेडिकल चेकअप
भिवंडी ,मोहसिने इंसानियत हजरत मोहम्मद साहब के जन्म दिन के शुभ अवसर पर राष्ट्रवादी महिला कांग्रेस पार्टी की तरफ से एक कदम मानवता की तरफ से एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।
भिवंडी महिला शहराध्यक्ष स्वातीताई कांबले व इंदिरा गांधी उप जिल्हा रुग्णालय के डाक्टरों ने एक टीम बना कर रोड पर , ब्रिज के नीचे व दरगाह के आसपास रहने वाले गरीब ,यतीम ,बेसहारा लोगों का मुफ्त, ब्लड , थुक, सुगर, व अन्य जरुरी मेडिकल चेकप किया , तथा आवश्यक औषधी का वितरण किया , घायल तथा फोडे फुंसियों से पिडित लोगों की बैडिज इत्यादी किया गया ,
इसके अतिरिक्त रोजमर्रा के इस्तेमाल में आने वाली वस्तुएँ टूथ पेस्ट,ब्रश,तेल साबुन नेलकटर बिस्किट पानी,केला इत्यादी का वितरण किया ।
महिला शहराध्यक्ष स्वातीताई कांबले ,डाक्टर अनु प्रसाद की टीम ने आज प्रात: १०-३० बजे एंबुलेस के द्वारा दरगाह दिवान शाह , हाफिज बाबा की दरगाह, वंजारपट्टी ब्रिज के नीचे ,एस टी स्टैड , धामणकर नाका ब्रिज इत्यादी स्थानों पर पहुंच कर लगभग ८० लोगों से अधिक बेसहारा लोगों का मुफ्त मेडिकल चेकप, औषधी व आवश्यक वस्तुओं की किट का वितरण किया ।
इस संबंध में स्वातीताई कांबले ने बताया की आज के मुबारक दिन इस दुनिउअ में एक ऎसी हस्ती का आगमन हुआ जिनकों भगवान नें पूरी दुनिया के लिए रहमत बना कर भेजा , और हम उनको मोहसिने इंसानियत हजरत मोहम्मद के नाम से जानते हैं। उन के जन्म दिन के शुभ अवसर पर उनके नाम से हमने द्वार द्वार पहुंच कर फ्रि मेडिकल चेकप ,औषध और जीवनपयोगी आवश्यक वस्तुओं का वितरण किया ,यह एक कदम हमने इंसानियत के नाम पर उठाया है , भगवान से प्रार्थना है की हमारी यह दुआ कबूल करे ।
इस अवसर पर पक्ष के वरिष्ठ पदाधिकारी समीर पटेल, अल्ताफ रंगरेज, शशिकांत यादव, सरवर अंसारी , वसीमुद्दिन खान , आमिर शाह हासीम अन्सारी,महिला पदाधिकारीयों में शुलभा जाधव,कांता राऊत ,शमीम शेख अनिसा पटेल, राबिया अन्सारी, सुनीता जाधव.व अन्य पदाधिकारी उपस्थित थीं । ---------------------------------------------
उपस्थित थी ।