Saturday, 4 September 2021

रसोईगैस‌ दर की वृद्धि के विरोध मेंप्रधानमंत्री को‌ भेजा उपलो का उपहार

रसोईगैस‌ दर की वृद्धि के विरोध में
प्रधानमंत्री को‌ भेजा उपलो का उपहार
भिवंडी,शनिवार ४ सितंबर २०२१
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की आक्रोशित महिला पदाधिकारीयों और कार्यकर्ताओं ने रसोईगैस दर वृद्धि के विरोध में प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी को बडी संख्या में गोबर का उपलो भेजकर केंद्र सरकार पर अपना रोष प्रकट किया ।
 पिछले कई दिनों से केंद्र सरकार द्वारा  लगातार रसोईगैस के दर में वृद्धि की जा रही है जिसका सीधा असर  महिला वर्ग पर पड रहा है,और उनको घर चला पाना मुश्किल होता जा रहा है। इस कमर तोड मंहगाई ने जब आम जनजीवन को अस्त व्यस्त कर रखा है ,ऎसे में रसोई गैस की बढती दर ने आम जनता पर उपासमारी की नौबत ला दी है ।
आज लगभग १२ बजे महिला शहराध्यक्ष स्वातीताई कांबले के नेतृत्व में सैकडो की संख्या ने महिला पदाधिकारीयों और कार्यकर्ता ने दांडेकरवाडी पोस्ट आफिस पर पहुंच कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरुद्ध नारेबाजी की फिर सैकडों की संख्या में स्पीड पोस्ट द्वारा प्रधानमंत्री को गोबर का उपलो पोस्ट कर दिया ।
महिला प्रदेशाध्यक्ष रुपालीताई चाकणकर के आदेशानुसार आज पूरे महाराष्ट्र राज्य से प्राई मिनिस्टर कार्यालय को गोबर के उपलो ला उपहार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को रवाना किया जा रहा है ।
     इस संबंध में महिला शहराध्यक्ष स्वातीताई कांबले नें पत्रकारों से बातचीत करते हुए बताया कि मोदी है तो कुछ भी मुमकिन है , एक ऎसा प्रधानमंत्री जिसकी न पत्नि है और ना परिवार वह किसी अन्य के परिवार के दर्द को क्या जाने आज हमने प्रधान मंत्री को गोबर का उपलो भेज कर यह दर्शाने की कोशिश की है कि जब दुनियां इक्कीसवी सदी में प्रवेश कर चुकी है इंसान चंद्रमा के बाद मंगल ग्रह पर पहुंचने की कोशिश कर रहा है ऎसे समय मे मोदी और मोदी सरकार भारत को पाषाण काल में पहुंचाने की कोशिश कर रहे हैं जब महिलाऎ लकडी और उपलो पर खाना बनाया करती थीं । उस पर अगर हम विश्वगुरु बनने का दावा करें तो यह बेवकूफी के  अलावा कुछ नहीं है ।जिस तरह कल नहीं आता उसी प्रकार अच्छे दिन भी नहीं आने वाले हैं यह भारत की जनता को समझ लेना चाहिये।
इस अवसर पर अल्का गायकवाड,अनिसा पटेल शंमीम अंसारी, सुलभा जाधव, शेख राबिया ,सायरा चांद पटेल ,इत्यादी पदाधिकारीयों और कार्यकर्ताओं ने मोर्चे को सफल‌ बनाया

No comments:

Post a Comment

आमदार फारूक शाह यांच्या विकास कामांचा धडाका सुरूच.

आमदार फारूक शाह यांच्या विकास कामांचा धडाका सुरूच. महानगरपालिका क्षेत्रात मुलभूत सोयी सुविधांचा विकास योजने अंतर्गत धुळे शहरासाठी ५ कोटी मंज...