Saturday, 21 August 2021

रसोई गैस के दाम में वृद्धी के खिलाफमहिला राष्ट्रवादी कांग्रेस का अनोखा आंदोलन

रसोई गैस के दाम में वृद्धी के खिलाफ
महिला राष्ट्रवादी कांग्रेस का अनोखा आंदोलन
राष्ट्रवादी महिला प्रदेशाध्यक्ष रुपाली ताई चाकण के आदेशानुसार आज पूरे महाराष्ट्र राज्य में रसोई गैस की दर वृद्धी के विरोध नें राष्ट्रवादी महिला कांग्रेस पार्टी की तरफ से राज्यव्यापी आदोलन किया गया ।
 इसी संदर्भ में भिवंडी जकातनाका पर महिला शहराध्यक्ष स्वातीताई कांबले के नेतृत्व में राष्ट्रवादी महिला कांग्रेस पार्टी की पदाधिकारीयों और कार्यकर्ताओं ने अनोखा आंदोलन किया जो की शहर में चर्चा का विषय बना है ।
 दोपहर लगभग ११ बजे के लगभग महिला शहराध्यक्ष स्वाती ताई कांबले के नेतृत्व में सैकडों की संख्या में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की महिला कार्यकर्ताओं नें केंद्र सरकार की रसोई दर गैस की वृद्धी के खिलाफ उद् घोषणा करते हुए जकात नाका पहुंची जहां पर भारत के प्रधान मंत्री नरेंद्रजी मोदी का मुखौटा पहने व्यक्ती के समक्ष मोदी भैय्या राखी के बंधन को‌ निभाना  गाकर नरेंद्रजी मोदी के डमी की कलाई पर राखी बांध कर रसोई गैस की दर में कमी करने की मांग किया । पत्रकारों के समक्ष बोलते हुए‌ महिला शहराध्यक्ष स्वातीताई कांबले ने बताया कि‌ मोदी जी अपने‌ हर भाषण में मेरी बहनों और भाईयों का शब्द प्रयोग करके भारतीय जनता को संबोधित करते हैं ,रसोई गैस दर बृद्धी का सबसे ज्यादा असर महिला वर्ग पर  पडता है । आज रक्षाबंधन के पावन पर्व पर हम महिलाओं नें भारत के प्रधान मंत्री आदर्णिय नरेंद्रजी मोदी को  राखी बांध कर नेग के रुप में मांग किया है कि रसोई गैस के दर में कमी करके हम बहनों को राहत दें ।
   इस आंदोलन में महिला उपाध्यक्ष सबीना नूर अली ,शमीम अंसारी,अल्का,गायकवाड,उषा गायकवाड,सुलभा जाधव , कांता जाधव ,के अलावा बहुत बडी संख्या में महिला व पुरुष‌ पदाधिकारीयों और कार्यकर्ताओं ने सम्मिलित होकर आंदोलन को सफल बनाया ।

No comments:

Post a Comment

आमदार फारूक शाह यांच्या विकास कामांचा धडाका सुरूच.

आमदार फारूक शाह यांच्या विकास कामांचा धडाका सुरूच. महानगरपालिका क्षेत्रात मुलभूत सोयी सुविधांचा विकास योजने अंतर्गत धुळे शहरासाठी ५ कोटी मंज...